साढ़े दस लाख करोड़ रूपये लूटने वालों का भी लगे पोस्टर - संजय सिंह

साढ़े दस लाख करोड़ रूपये लूटने वालों का भी लगे पोस्टर – संजय सिंह

UP Special News राजनीति

लखनऊ(जनमत):- दिल्ली मॉडल के दम पर उत्तर प्रदेश के आम चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरे दम – खम से उतरने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले आप ने बड़े स्तर पर लोगों को जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश में सदस्यता अभियान की शुरुआत की। पार्टी का यह अभियान 23 मार्च तक चलेगा। अभी तक फोन कॉल से आम आदमी पार्टी ने यूपी में 5 लाख सदस्य बनाये है। यह बातें आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संसय सिंह ने लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में एक प्रेस वार्ता के दौरान कही।

इस बीच देश में हुए बैंक घोटाले को लेकर संजय सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। संजय सिंह के आरोपों के मुताबिक साढ़े दस लाख करोड़ का घोटाला किया गया है। इन मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा ने एनआरपी और एनआरसी को अपना हथियार बना लिया है। राज्य सभा सांसद का दावा है कि देश के बैंक खाली हो चुके है और जो बचे है वो भी डूब जायेंगे। इसके साथ ही बैंक घोटाले से संबंधित संजय सिंह ने कई पोस्टर भी जारी किये।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बताया कि दिल्ली के अंदर हमने क्या वदलाव किया और और यूपी सरकार की क्या विफलता ये हम जनता को बताएँगे। आम आदमी अपना पैसा कहां रखे ये बड़ा मुश्किल है। घर पर अगर पैसा रखे तो टैक्स डिपार्टमेंट परेशान करेगा और अगर बैंक में रखे तो बैंक कब बंद हो जाये इस का पता नही। संजय सिंह ने कहा साढ़े दस लाख करोड़ रुपया पूंजीपतियों ने बैंक से निकाला हैजो किसान का और आम आदमी का है। संजय का आरोप है कि  यस बैंक को लूटने वाले देश के लुटरे है।

कहा यह भी कि इस देश के बैंक खाली हो चुके है। अभी और बैंक बन्द होने है और यह सब भाजपा के मित्रो का कमाल है। आम आदमी एक लाख रुपये अगर लोन ले ले तो उससे हर हाल में वसूली हो जाती है। कर्ज लेने वालों को अधिकारी जेल में डाल देते है लेकिन करोड़ो रूपये लूटने वालो के साथ ऐसा नहीं होता। बड़े पूंजीपतियों का जिस तरह से कर्ज माफ किया गया उसी तरह किसान का एनपीए कर दो, बेरोजगार और कमजोर वर्ग का भी एनपीए कर दो।

गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर संजय सिंह ने कहा कि वह अबोध बालक की तरह बयान दे रहे है कि और कहा कि दिल्ली हिंसा में भाजपा शासित यूपी के 300 लोगों का हाथ था तो उनपर क्या कार्रवाई हुई। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस या फिर आम आमदी पार्टी के लोगों की दिल्ली हिंसा में संलिप्तता है तो उस पर कार्रवाई की जाएँ। प्रेस कांफ्रेंस में संजय सिंह ने दिल्ली विधानसभा में एनपीआर के खिलाफ प्रस्ताव पास कराने की जानकारी दी।

प्रदेश की भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि यहाँ आंदोलनकारियों के पोस्टर लगाए जा रहे है। ऐसा मैंने आजादी के बाद कभी नहीं सुना। संजय सिंह ने मांग की है कि अगर हिम्मत है तो बैंक के लुटेरों के भी सरकार पोस्टर लगाए। दंगाइयों से वसूली के लिए कानून बनाने पर संजय सिंह ने कहा कि अगर बैंको को लूटने वालों के पोस्टर लगाए जाये और उनसे वसूली के लिए विशेष कानून बनाया जाय तो हम पोस्टर लगाने और दंगाइयों से वसूली के कानून के साथ है। लेकिन कानून पहले बैंक लूटने वालों के खिलाफ बनाया जाये।

Posted By:- Amitabh Chaubey