हमारे लिए राजनीति और राष्ट्रनीति साथ साथ चलते हैं…

राजनीति

राजनीति (जनमत) :–  भारतीय जनता पार्टी आज अपना 42वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में अपने मुख्यालय में पार्टी का झंडा फहराया। पीएम मोदी पार्टी कार्यकर्तोओं को संबोधित कर रहे हैं। वहीं लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाग लिया।पीएम मोदी ने कहा कि परिवारवादी पार्टियों ने देश के युवाओं को भी कभी आगे नहीं बढ़ने दिया, उनके साथ हमेशा विश्वासघात किया है। और आज हमें गर्व होना चाहिए कि आज भाजपा ही इकलौती पार्टी है जो इस चुनौती से देश को सजग कर रही है, सतर्क कर रही है। देश के युवा अब ये समझने लगे हैं कि किस तरह परिवारवादी लोकतंत्र की सबसे बड़ी दुश्मन हैं।

लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने वाली ये पार्टियां, संविधान और संवैधानिक व्यवस्थाओं को भी कुछ नहीं समझतीं। ये महासंघर्ष तब तक चलेगा, जब तक लोकतंत्र विरोधी ताकतों को हम परास्त नहीं कर देते। पीएम मोदी ने कहा कि कमलपुष्प को आप जितनी बार पढ़ेंगे, आपको हर जीवनगाथा से एक नई ऊर्जा और मार्गदर्शन मिलेगा।पीएम मोदी ने कहा कि हमारे लिए राजनीति और राष्ट्रनीति साथ साथ चलते हैं। लेकिन ये भी सच्चाई है कि अभी भी देश में दो तरह की राजनीति चल रही है। एक राजनीति है परिवारभक्ति की, और दूसरी है राष्ट्रभक्ति की।  देश अब नयी उचाईयों को छू रहा है इसमें परस्पर  सभी का योगदान शामिल हैं.

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…