जनसुनवाई में कैबिनेट मंत्री का बेतुका बयान ….

UP Special News

लखनऊ (जनमत) :- यूपी की राजधानी  लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज जनसुनवाई का आयोजन हुआ। तकरीबन दो घण्टे चली जनसुनवाई में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने दर्जनों फरियादियो की फरियाद सुनी और उसका निस्तारण करने का निर्देश भी दिया।

यह भी पढ़े- बालीवुड के “संस्कारी बाबूजी” पर सनसनीखेज आरोप…

प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद से लखनऊ में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में जनसुनवाई केंद्र बनाया गया था। नियमित समय के तहत बारी – बारी से प्रदेश सरकार के मंत्री यहाँ फरियादियो की फ़रियाद सुनते रहे है लेकिन बावजूद यहाँ फरियादियो की कतार कम नहीं हुई है। आज कैबिनेट मंत्री मोती सिंह जब यहाँ पहुंचे तो दर्जनों लोग अपनी समस्याओ को लेकर उनसे मिले। कई लोगो की समस्याओं का मंत्री मोती सिंह से निराकरण करने का अधिकारियों को निर्देश भी दिया। कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने बताया तकरीबन 55 लोगो की समस्याओ को उन्होंने सुना और मामले में संबंधित अधिकारियों को जरुरी निर्देश भी दिए।

 

गुजरात में उत्तर भारतीय पर हो रहे हमले और पलायन के सवाल के जवाब में मंत्री मोती सिंह ने कहा वहा न तो कोई हमला हो रहा न ही पलायन। उन्होंने कहा यह सिर्फ राजनीतिक साज़िश के तहत विरोधियो द्वारा दुष्प्रचार किया जा रहा। जब उनसे कहा गया प्रदेश के सीएम योगी ने भी इस संबंध में गुजरात के सीएम से बात की थी तो उन्होंने जवाब में कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से ऐसा कोई भी बयान नहीं दिया गया है। मंत्री के इस बयान लग रहा है कि सीएम योगी उनके लिए मायने नहीं रखते बल्कि पार्टी के अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष ही उनके लिए सब कुछ है।