भाजपा के लोगों को राखी बांधने कौन गया था…

UP Special News देश – विदेश

देश –विदेश (जनमत) : समाजवादी पार्टी के गढ़ में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने रैली कर ताकत अपनी ताक़त का अंदाजा विपक्षियों को करा दिया और साथ ही विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार किया। बसपा सुप्रीमो पर तंज कसते हुए कहा कि टिकट बेचने वाले लोग हैं, उनका कोई भरोसा नहीं है। भाजपा के लोगों को राखी बांधने कौन गया था। तीन बार भाजपा की मदद से मुख्यमंत्री कौन बना है।

यह भी पढ़े- प्रयागराज पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद….

वहीँ इसी के साथ ही कहा  कि बहन जी ने मुझ पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। मैं नार्कों टेस्ट के लिए तैयार हुआ तो बहन जी पीछे हट गईं। रैली में शिवपाल ने जहां भाजपा पर हमला बोला, वहीं सपा और बसपा के गठबंधन पर कटाक्ष भी किया। साथ ही पारिवारिक विवाद और सपा से अलग होने के दर्द को इशारों में बयां कर दिया। भाजपा पर झूठे वादों से जनता को छलने वाली पार्टी बताया है.