ठण्ड से कांपा “उत्तर भारत”… टूट सकता हैं “118 साल” का रिकॉर्ड..

दिल्ली / एनसीआर

दिल्ली एनसीआर(जनमत) :- ठण्ड की चपेट में पूरा उत्तर भारत आ गया है, वहीँ राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शनिवार को कड़ाके की सर्दी और शीतलहर ने 119 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिल्ली में लगातार पारा गिरता जा रहा है। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री पर पहुंच गया है। शनिवार को सुबह 8.30 बजे दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में 2.4 डिग्री, पालम में 3.1 डिग्री, लोधी रोड में 1.7 डिग्री और आया नगर में 1.9 डिग्री दर्ज किया गया है। उधर दिल्ली में शुक्रवार की रात इस मौसम में सबसे ठंडी रही। आया नगर इलाका 3.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा।1901 के बाद दूसरी बार दिसंबर में ज्यादा सर्दी पड़ रही है।

1901 के बाद दूसरी बार दिसंबर में ज्यादा सर्दी पड़ रही है। अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन के तापमान में भी कोई बड़ा उलटफेर नहीं होगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में शनिवार सुबह 06:10 बजे तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार दिन में दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.2 दर्ज किया गया है। दिल्ली में ज्यादातर जगहों पर 12 दिन से हाड़ कंपाने वाली सर्दी है। सर्दी का 118 साल का रिकॉर्ड टूट सकता है।

POSTED BY:- ANKUSH PAL