वी०एल० मीडिया सोलुशंस एवं अभिमंच द्वारा काव्य सम्मेलन और पुस्तक विमोचन का हुआ सफल आयोजन…

दिल्ली / एनसीआर

दिल्ली एनसीआर (जनमत) :- राजधानी दिल्ली में वी एल मीडिया सोलुशंस एवं अभिमंच द्वारा ३० जून की शाम दिल्ली के हिंदी भवन में पुस्तक विमोचन एवं काव्य सम्मलेन का सफल आयोजन किया गया। वहीँ इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे राज्य सभा सदस्य संजय सिंह. डॉ बी एन मिश्रा, डॉ राजीव रंजन द्विवेदी, मयंक राजेश, पियूष कांटी, दिलदार देहलवी, डॉ अरुण पाण्डेय, डॉ रश्मि, नीतू झा, विनय सक्सेना, प्रतीक, रंजना, गरिमा पाण्डेय आदि कवियों ने अपनी कविताओं से श्रोताओं का मन मोह लिया. वहीँ कार्यक्रम में लुधियाना से आई कवियत्री कुलदीप मक्कड़ के काव्य संग्रह “एक लम्हा ज़िन्दगी” एवं एक साझा संग्रह “स्पंदन” का विमोचन किया गया।

वहीँ इस दौरान स्पंदन का संपादन डॉ गुरविंदर बांगा एवं डॉ आमना मिर्ज़ा ने किया है जबकि दोनों पुस्तकों का प्रकाशन वी एल मीडिया सोलुशंस द्वारा किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत आयोजक नित्यानंद तिवारी के स्वागत उद्बोधन से हुआ जिन्होंने साहित्य को समाज के सांस्कृतिक विकास के लिया अनिवार्य बताया। उन्होंने साहित्य को किसी भी सभ्य समाज का एक आवश्यक अंग बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ उमेश पाठक ने किया। अभिमंच के अध्यक्ष डॉ बी एन मिश्रा ने सभी साहित्यकारों का धन्यवाद दिया एवं उन्हें समाजोपयोगी लेखन करते रहने की सलाह भी दिया। मुख्य अतिथि संजय सिंह ने सभी लेखकों एवं कवियों को बधाई दी एवं उनका उत्साह वर्धन किया।