सौरव गांगुली निर्विरोध चुने गए क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष

खेल जगत

कोलकाता (Janmat News): भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को एक बार फिर से बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) का अध्यक्ष चुना गया है। गुरुवार को चुनाव अधिकारी ने इस बात की घोषणा कि और बताया कि गांगुली को सीएबी का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। उनके अलावा चार और अधिकारियों को भी निर्विरोध चुना गया। पूर्व कप्तान अगले साल जुलाई तक सीएबी के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे।

सौरव गांगुली को दूसरी बार बोर्ड का अध्यक्ष चुने जाने के बाद सीएबी द्वारा एक बयान जारी किया गया। चुनाव अधिकारी सुशांता रंजन उपाध्याय ने कहा, “मैं, बंगाल क्रिकेट संघ का चुनाव का अधिकारी इस बात का घोषणा करता हूं कि इन लोगों को इनके पदों पर बिना किसी विरोध को चुना गया है।”

गांगुली जुलाई 2020 तक सीएबी के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के संविधान के मुताबिक ‘कूलिंग ऑफ पीरियड’ पर जाएंगे।