अखिलेश यादव की आत्मा “सत्ता” के लिए भटक रही है…

UP Special News

हरदोई (जनमत) :- यूपी के हरदोई के संडीला में संचारी रोग नियंत्रण अभियान और स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम में पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर कटाक्ष किया और बताया कि  अखिलेश यादव की आत्मा सत्ता पाने के लिए भटक रही है लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश से साफ कर दिया है और 2024 के चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार आएगी।

इस दौरान संचारी रोग नियंत्रण अभियान जागरूकता दस्तक रैली को डिप्टी सीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस दौरान लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी दिए। बकौल डिप्टी सीएम  पूरे प्रदेश में यह अभियान चलेगा और 10 विभागों का समन्वय बनाया गया है जो मच्छर जनित  पूरे प्रदेश से हम सफाया करेंगे इसके लिए संडीला को चुना है और मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम का आगाज किया है।उन्होंने कहा हमारी प्रतिबद्धता है कि प्रदेश के एक-एक नागरिक को उच्चकोटि की चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराएंगे।कहाकि लोग बीमार ही ना पड़े इसके लिए व्यवस्था कर रहे है।

पूरे प्रदेश की जनता लगातार मोदी और भाजपा को आशीर्वाद दे रही है।अखिलेश यादव  के काशीराम प्रतिमा के अनावरण पर प्रतिक्रिया दी और बताया कि आत्मा भटक रही है सत्ता के लिए।लेकिन प्रदेश की जनता पूरी तरीके से सपा को साफ कर चुकी है और भाजपा 2024 में प्रचंड बहुमत के साथ आएगी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनेगी।

REPORT- SUNIL KUMAR…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..