कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने संभाला “पदभार”…

UP Special News

लखनऊ (जनमत) :- फिल्म अभिनेता व राज्यसभा सदस्य राज बब्बर के स्थान पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस की कमान संभालने के लिए अजय कुमार लल्लू को राजधानी लखनऊ पहुंचे। जमीनी और साधारण कार्यकर्ता की अपनी छवि को वह प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भी बरकरार रखना चाहते हैं। कार्यकर्ताओं को यही संदेश देने के लिए वह गोरखपुर से रोडवेज बस में सवार होकर राजधानी लखनऊ पहुंचे हैं। अमूमन कोई अहम पद मिलने पर राजनेता दिल्ली पहुंचकर हाईकमान का आशीर्वाद लेते हैं  फिर वापसी पर उनके स्वागत कार्यक्रम होते हैं  लेकिन अजय कुमार लल्लू अपने गृह जिले कुशीनगर से यहां आए और मॉल एवेन्यू स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचकर पदभार ग्रहण किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने पदभार ग्रहण करने से पूर्व हजरतगंज चौराहे स्तिथ महात्मा गांधी डॉ.अम्बेडकर और सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पहले लल्लू के लखनऊ पहुंचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पूरे रास्ते जगह.जगह नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत हुआ। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  निर्मल खत्री ने  बताया  कि पहले सपा और बसपा को मिटाना है। ये पार्टियां जब ऊपर उठीं तभी बीजेपी आगे आई। बीजेपी ने हमें मात नहीं दिया जबकि हमारे वोट बैंक में सपा और बसपा ने सेंध लगाई है। अजय दो बार से कुशीनगर जिले की तमकुईराज विधानसभा सीट से विधायक हैं और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी के बेहद करीबी भी माने जाते हैबं माना जाता है।

POSTED BY ;- ANKUSH PAL