सपा सरकार के पूर्व मंत्री बशीर ने की छठवीं शादी, मुकदमा दर्ज

CRIME UP Special News

आगरा(जनमत):- खबर उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा से है जहा के थाना मंटोला में सपा सरकार में मंत्री रहे चौधरी बशीर की तीसरी पत्नी ने तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी मुनिराज ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। आरोपी पर पहले भी पत्नी के उत्पीड़न का मामला दर्ज काराया था। पीड़िता के अनुसार चौधरी बशीर ने 8 दिन पहले ही छठी शादी की है। वह कपड़ों की तरह बीवियां बदलता है।

                                                             (अफ.आई.आर की कॉपी)

11 नवंबर 2012 को हुई थी नगमा की शादी

जानकारी के अनुसार थाना ताजगंज के गोबर चौकी क्षेत्र की निवासी नगमा की शादी 11 नवम्बर 2012 को थाना मंटोला क्षेत्र निवासी चौधरी बशीर से हुई थी। नगमा, चौधरी बशीर की तीसरी पत्नी है। आरोप है कि उसका पति से विवाद चल रहा है, जो कोर्ट में विचाराधीन है।

                                                                                     (नगमा)

उसे जब पता चला कि उसका पति 23 जुलाई को शाइस्ता नाम की महिला से छठी शादी कर रहा है तो वो पति के घर पहुंची और उसे रोका। इसके बाद पति चौधरी बशीर ने उसे सबके सामने तीन बार तलाक बोलकर भगा दिया। नगमा ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

Posted By:- Amitabh Chaubey