कैसरगंज के बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह अयोध्या से दशरथ समाधि :- यात्रा निकली

UP Special News

अयोध्या (जनमत ) :- कैसरगंज के बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने अयोध्या से दशरथ समाधि विल्वहरिघाट तक उत्तर भारतीय सम्मान यात्रा निकाली और कल 31 मई को वे अवध विश्वविद्यालय के गेट से भरत की तपोस्थली भरतकुंड तक उत्तर भारतीय सम्मान यात्रा निकालेंगे |

सांसद बृजभूषण शरण सिंह 5 जून को रामनगरी अयोध्या के तुलसी उद्यान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन धूमधाम से मनाएंगे।इस दौरान बृजभूषण शरण सिंह का दावा है कि आसपास के जिलों से 5 जून को सीएम योगी के जन्मदिन पर 5 लाख की भीड़ इकट्ठा होगी और 4800 किलो का केक काटा जाएगा। 5 जून को अयोध्या धाम में 5 लाख की भीड़ इकट्ठा कर सांसद बृजभूषण शरण सिंह अपनी सियासी ताकत का एहसास कराएंगे।

तो वही मीडिया से मुखातिब होते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि बचपन से अयोध्या से नाता रहा है और हर घर से ताल्लुक रहा है।उस याद को ताजा करने के लिए ये यात्रा निकाली गई है। 5 जून को 5 लाख लोग अयोध्या धाम इकट्ठा होंगे। सभी सरयू स्नान करेंगे और सीएम योगी का जन्मदिन मनाया जाएगा।उसके बाद रामलला और हनुमान जी का दर्शन पूजन भी होगा।

 

 

5 जून को ही राज ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि राज ठाकरे ने अपना अयोध्या दौरा रद्द किया यह उनका दुर्भाग्य है। उनको माफी मांग लेना चाहिए था और अयोध्या आना चाहिए था।उन्होंने कहा 2008 से 6 माह पूर्व तक जो आग उगलते थे।

उस आग से कानून की धज्जियां उड़ती थी वे कानून को नहीं मानते थे जिसको चाहे पीट देते थे। आज इस बात की खुशी है जो व्यक्ति महाराष्ट्र में कानून की धज्जियां उड़ाता था आज वह बृजभूषण शरण सिंह के नाम पर कानून के शरण में जा रहा है।

Reported By- Azam Khan

Published By – Vishal Mishra