गिरिराजजी के चरणों में नतमस्तक : सोनल शाह

गिरिराजजी के चरणों में नतमस्तक : सोनल शाह

UP Special News

मथुरा (जनमत ) :- खबर उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा से है जहाँ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी ने गोवर्धन पहुँचकर गिरिराजजी की पूजा अर्चना की। यहाँ के स्थानिय सेवायत पवन कौशिक ने विधि विधान से पूजा संपन्न कराई। बुधवार को अमित शाह की पत्नी सोनल शाह ने गोवर्धन के दानघाटी मंदिर गिरिराजजी का दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना की।

 

 

 

वहीं , सेवायत पवन कौशिक ने मंत्रोच्चारण के बीच विधि विधान से पूजा संपन्न कराई साथ ही प्रसादी दुपट्टा, चंदन, माला और प्रसाद भी भेंट किया। उन्होंने गिरिराज मंदिर में बैठ कर प्रभु की आराधना की। सोनल शाह ने कहा कि गोवर्धन में आकर मन को शांति मिलती है। गिरिराजजी के दर्शन कर सुखद अनुभूति हुई है।

 

 

इसके बाद वो जतीपुरा और बरसाना राधारानी मंदिर दर्शन के लिए निकल गईं। इस मौके पर राजकुमार कौशिक, कन्हैया लाल शर्मा, अंशु कौशिक, सीओ गोवर्धन राम मोहन शर्मा, थाना प्रभारी नितिन कसाना आदि मौजूद रहे।

Reported By :- Sayyed Jahid

Published By :- Vishal Mishra