घोषी विधानसभा उप चुनाव राज्य मन्त्री का बड़ा “बयान”…

UP Special News

एटा (जनमत) :- उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मन्त्री महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार प्रतिभा शुक्ला का घोषी विधानसभा उप चुनाव मे बीजेपी की हार पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि घोषी घोषी की जानता का ये गलत निर्णय है,जनता शायद समझ नही पायी क्योकिं जहां गवर्नमेंट है जहां मोदी जी हैं, योगी जी हैं, विकास कार्य की रेखा भी वहीं आती है, जब गवर्नमेंट का व्यक्ति नाजी होगा तो विकास कहाँ से जो पायेगा? इसे इंडिया और एनडीए के मध्य पहले चुनाव पर उन्होंने कहा ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे आगामी लोकसभा चुनावों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।यदि विकास की रेखा पर चलना है तो हमारी गवर्नमेंट के साथ चलना है। पहले भीं तो गवर्नमेंट थी उन लोगों ने कहाँ विकास किया?

सपा की गवर्नमेंट मे ही गुंडे इतने ज्यादा थे कि लोग डरकर बैठ जाते थे, सपा का गुण्डाराज देखते ही बनता थाआज रात मे भी हमारी बहन बेटियां निकल कर आ जा सकतीं हैं।2024 मे इंडिया गठबंधन से मुकाबले की सम्भावना पर कहा कि विपक्ष को तो आगे तैयार होना ही चाहिए युद्ध के लिये, ये तो युद्ध है और होगा। कौन विजयी होगा हम तो समझते हैं कि सत्य की हमेशा विजय होती है, सत्य कभी परास्त नही हो सकता, भले वह थोड़ी देर के लिये निराश हों।इंडिया बनाम भारत पर चल रही बहस पर उन्होंने कहा कि ये बड़े लोगों की बात है हम तो छोटे से मन्त्री हैं महिला कल्याण के। उन्होंने कहा कि हम तो भारत के साथ हैं,सनातन धर्म के साथ हैं, मोदी जी, योगी जी के साथ हैं।

जब उनसे पूँछा गया कि क्या इंडिया गठबन्धन 2024 मे बीजेपी को कड़ी टक्कर देगा तो उन्होंने कहा कि गठबंधन कुछ नहीं होता है ये सब स्वार्थ के साथ जुड़े हुए लोग हैं, स्वार्थ के साथ जुड़ेंगे फिर अलग हों जायेंगे, अलग होने मे देर नहीं लगती।कुछ नहीं होने वाला गठबंधन का जैसे ही उनकी स्वार्थ लिप्सा मे कमी आएगी तुरंत अलग हों जायेंगे। एक साथ हों ही नहीं सकते।कांग्रेस नेता ए राजा के सनातन धर्म के विरोध मे दिए गए बयान पर कहा कि सनातन धर्म शास्वत है, रहेगा, कभी ख़त्म नहीं होगा। सनातन धर्म की उदारता है कि वो सबको अपने साथ समाहित होता हैं कभी किसी के साथ जबरदस्ती नहीं करता।वे एटा के जिला पंचायत सभागार मे आंगनवाड़ी, आशा, और कार्य कत्रियों के सम्मलेन मे महिला, बाल विकास एवं पुष्टाहार की समीक्षा कर रहीं थी।

REPORT- NANDKUMAR..

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…