बिहार : भाजपा का “घोषणा पत्र”… तीन लाख नौकरियों का “वादा”…

UP Special News

देश/विदेश (जनमत) :- बिहार में जहाँ चुनावी बिगुल बज चुका हैं, वहीँ दूसरी तरफ बिहार में अगले हफ्ते पहले चरण के लिए होने वाले मतदान के लिए राजनेताओं का धुआंधार प्रचार अभियान जारी है। सभी जनता से बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं। इसी कड़ी में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पटना में भाजपा का घोषणापत्र जारी कर दिया। इस मौके पर बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव भी मौजूद रहे। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र को पांच सूत्र, एक लक्ष्य और 11 संकल्प का नाम दिया है। भाजपा ने सत्ता में आने पर 19 लाख नए रोजगार के अवसर पैदा करने का वादा किया है। इसके अलावा आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राज्य में प्रचार की कमान संभालेंगे। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बाद कांग्रेस और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है।

वे बाढ, सासाराम और औरंगाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे। दूसरी ओर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।  भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी कर दिया है। इसे पांच सूत्र, एक लक्ष्य और 11 संकल्प- आत्मनिर्भर बिहार का रोडमैप 2020-25 का नाम दिया गया है। इस दौरान भाजपा है तो भरोसा है का नारा दिया गया। संकल्प पत्र जारी करते हुए भाजपा ने कहा कि हम कोरोना का मुफ्त टीका उपलब्ध कराएंगे। एक साल में तीन लाख नए शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। आईटी हब बनाकर पांच लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी। ये भरोसे का संकल्प पत्र है। हम हर वादा पूरा करेंगे।तीन लाख नए टीचर की भर्ती होगी। 19 लाख नए रोजगार देंगे। दरभंगा में एम्स बनाएंगे। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर दलहन की खरीद करेंगे। वहीं निर्मला सीतारमण ने कहा कि जनता का भरोसा हासिल करना इतना आसान नहीं है। 19 लाख नए रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे। 30 लाख  को पक्का मकान दिया जाएगा।

Posted By:- Ankush Pal,