जल शक्ति मंत्री ने किया वृक्षारोपण

UP Special News

अयोध्या (जनमत ) :-  उत्तर प्रदेश के जनपद अयोध्या में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह अयोध्या पहुँचे। अयोध्या के बूथ नंबर 4 पर स्थित द-रामायाना होटल में महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री ममता पाण्डेय के साथ परिसर में लिची पौधा रोपित किया । पौधारोपण कार्यक्रम में नगर निगम अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, निवर्तमान , जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महामंत्री परमानंद मिश्र सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए ।


पौधारोपण के बाद बाई रोड लखनऊ के लिए हुए रवाना। बता दे, गोरखपुर से एक कार्यक्रम से लौटे वक़्त आज अयोध्या पहुँचे थे स्वतंत्र देव सिंह। वही द रामायना होटल की प्रबंधक डॉक्टर ममता पांडे ने बताया कि हमारे होटल के शुभारंभ के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को आना था लेकिन किन्ही कारणों से नही आ पाये थे वह आज वह गोरखपुर एक कार्यक्रम से लौट रहे थे।


तो वह हमारे होटल आए और होटल के प्रांगण में वृक्षारोपण किया। वहीं , डॉक्टर ममता शास्त्री ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को एक पर्व की तरह से मनाया जा रहा है। हम सभी को द रामायना होटल की तरफ से सभी को आजादी के अमृत महोत्सव 75वी स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई देते है। और बताया कि हमारे होटल में पर्यटकों के लिए अच्छी सुविधा दी जा रही है और जो पर्यटक एक बार होटल आता है। वह अपने परिवार मित्रों के साथ द रामायना होटल जरूर आता है।

Report By – Azam Khan 

Published By – Vishal Mishra