जिला परिवीक्षा अधिकारी द्वारा महिला से छेड़खानी

जिला परिवीक्षा अधिकारी द्वारा महिला से छेड़खानी

UP Special News

कौशाम्बी (जनमत ) :- उत्तर प्रदेश के कौशांबी ज़िले में जिला परिवीक्षा अधिकारी कार्यालय में आउटसोर्सिंग पर तैनात एक दिव्यांग महिला कर्मचारी ने डीपीओ पर छेड़खानी करने का आरोप लगया है। विरोध करने पर कार्यों में असंतुष्टि की शिकायत कर उसे नौकरी से निकलवा दिया। इसके बाद ऑफिस की दूसरी महिला के साथ छेड़खानी का भी वीडियो सामने आया है। इतना सब कुछ होने के बाद डीएम ने प्रमुख सचिव को पत्र लिख कर कड़ी कार्यवाही किये जाने की बात कही है।

मंझनपुर विकास भवन स्थित जिला परिवीक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात एक महिला कर्मचारी ने डीपीओ पर गम्भीर आरोप लगाऐ है। पीड़ित महिला के मुताबिक डीपीओ पिछले 3 साल से उसके साथ छेड़खानी करते चले आ रहे हैं। इस बात की शिकायत उसने सीडीओ से करने की कोशिश किया,लेकिन वह नहीं मिले। डीपीओ की मनमानी का विरोध करने के चलते आज उसे नौकरी से निकाल दिया गया। जब नौकरी से निकाले जाने के बाबत ऑफिस पहुच कर पूछा तो फिर उसने छेड़खानी किया, इससे महिला घबरा गई।

और उसकी हालत बिगड़ गयी। बाद में कुछ महिला साथियों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने इसकी शिकायत कर दी है। अभी सविदा कर्मी महिला का मामला चल ही रह था, कि एक वीडियो फिर सोशल मीडिया में वायरल हो गया। जिसमें डीपीओ अपने ही ऑफिस में बैठ कर एक महिला कर्मचारी से छेड़खानी कर रहा है। यह वीडियो बड़ी तेज़ी से सोशल पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है।

पीड़ित महिला कर्मचारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि डीपीएम ने ऑफिस में तैनात और भी महिला कर्मचारियों के साथ छेड़खानी करते हैं। यहाँ की जो सेंटर मैनेजर है उनको सारा चार्ज मिलना चाहिए लेकिन डीपीएम ने कैमरे का चार्ज अपने चहेते अजीत को दिया है। जिससे जो भी अभद्रता को वीडियो होता है उसे डिलीट कर दिया जाता है। आफिस में तैनात बाबू लोग रामरहीम के चेले बने रहते है। जैसा कि आश्रमो में होता है।

छेडख़ानी का वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने प्रमुख सचिव महिला एवं बालविकास विभाग को लिखे पत्र में लिखा है कि सोशल मीडिया में आउटसोर्सिंग महिला कर्मचारी द्वारा जिला परिवीक्षा अधिकारी रामनाथ राम द्वारा छेड़खानी किए जाने की बात वायरल होने पर उन्होंने एडीएम डॉ विश्राम और क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ अनिता सिंह द्वारा जांच किया जा रहा है। तभी डीपीएम द्वारा एक अन्य आउटसोर्सिंग महिला कर्मचारी के साथ छेड़खानी करते वीडियो सामने आया है। इस पर उन्हें पत्र के माध्यम से प्रमुख सचिव से कार्यवाही किये जाने की बात लिखी है।

Reported By :- Rahul Bhatt

Published By :- Vishal Mishra