दिव्यांगों को मोटराइज ट्राई साइकिल की गई वितरण

दिव्यांगों को मोटराइज ट्राई साइकिल की गई वितरण

UP Special News

मैनपुरी (जनमत ) :- उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांग लोगों को लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में विकास भवन के प्रांगण में जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग द्वारा मकर संक्रांति अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया |

इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे | जहाँ उनका स्वागत जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह वह मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने बुक्के व भेट कर स्वागत किया | इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने 80 दिव्यांग प्रतिभागियों को जो 80% विकलांग है |

उन्हें मोटराइज ट्राई साइकिल वितरण की इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने जिला प्रशासन को बधाई का पात्र बताते हुए तहे दिल से हार्दिक बधाई दी |कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने अपने संबोधन में कहा दिव्यांग लोगों को दी गई यह ट्राई साइकिल उनके लिए वरदान साबित होगी उत्तर प्रदेश सरकार ने दिव्यांग लोगों के लिए यह पहला कदम उठाया है |

ट्राई साइकिल के जरिए रोजगार विकलांग अपने प्रतिष्ठान पर समय से पहुँचेंगे उन्हें आने जाने की कोई परेशानी नहीं होगी ट्राई साइकिल दिव्यांग लोगों के लिए उड़ान भरने का काम करेगी | वहीं दिव्यांग लाभार्थियों ने भी उत्तर प्रदेश सरकार को कोट कोट बधाई आभार प्रकट किया |

Reported By :- Gaurav Pandey

Published By :- Vishal Mishra