नई नवेली दुल्हन के गृह प्रवेश के दौरान हुई “हर्ष फायरिंग”…

UP Special News

एटा (जनमत) :-  एटा जिले जैथरा कस्बे के मोहल्ला गांधी नगर में नई नवेली दुल्हन के गृह प्रवेश के दौरान हर्ष फायरिंग में कार्यक्रम में शिरकत करने आई एक महिला को गोली लग गई।गोली लगने से महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई।घायल अवस्था में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया ।जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।फिलहाल घायल महिला का आगरा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घटना की बारीकी से जांच पड़ताल में जुट गई है।जैथरा थाना पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

घटना जैथरा कस्बे के गांधीनगर की है जहां बृहस्पतिवार को मोहल्ला निवासी उदयवीर पुत्र पप्पू का फिरोजाबाद जनपद से विवाह संपन्न होकर बारात वापस घर लौटी थी।घर में खुशी का माहौल था।हाथों में मेंहदी सजाए दुल्हन के गृह प्रवेश की रश्म चल रही थी ,महिलाएं मंगल गीत गाकर नई नवेली बहू की अगुआनी कर रही थी।तभी नई बहू के ग्रह प्रवेश के दौरान हर्ष फायरिंग का सिलसिला शुरू हो गया।हर्ष फायरिंग के दौरान कार्यक्रम में मौजूद महिला शीला पत्नी सत्यभान को गोली लग गई।घायल होकर महिला जमीन पर गिर पड़ी।गोली लगते ही गृह प्रवेश कार्यक्रम में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया।

घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर अवस्था में महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।फिलहाल घायल महिला का आगरा के एक निजी अस्पताल एम इलाज चल रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की बारीकी से जांच पड़ताल में जुट गई है।क्षेत्राधिकारी अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया है की परिजनों द्वारा पुलिस को कोई सूचना नहीं की गई है।जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी गायब थे।घटना की वास्तविक वजह का पता किया जा रहा है।फिलहाल अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

REPORT- NAND KUMAR…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…