पति दिल्ली में रहकर गैर महिला से बना रहा हैं “अवैध संबंध”… 

UP Special News

अलीगढ़:थाना दादों क्षेत्र के गांव हुसैनपुर शाहजहांपुर निवासी एक पत्नी ने थाने पहुंचकर अपने पति पर गंभीर आरोप लगाया है। थाने पर पति के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंची पत्नी पुलिस से बोली कि उसका पति पिछले 2 साल से दिल्ली में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। जहां उसके पति के दिल्ली निवासी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है। जिसके चलते उसका पति अपनी कमाई भी अवैध संबंध बनाने वाली महिला को ही देता है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली बाजार दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध बनाने वाले पति के खिलाफ जांच करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के चक्कर अलीगढ़ में दादों क्षेत्र के गांव हुसैनपुर शाहजहापुर निवासी सोनम पत्नी सनी ने बताया उसकी शादी 8 वर्ष पहले हुसैनपुर शाहजहांपुर गांव निवासी युवक सनी के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद उसने दो बेटों का जन्म दिया हैं।जहां उसका पति सनी लगभग दो साल से दिल्ली में रहकर किसी कंपनी में नौकरी करता है। वहीं दिल्ली में रहने वाली दूसरी महिला के साथ अवैध संबंधों की जानकारी होने पीड़ित पत्नी अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने पहुंची।

जहां पति के खिलाफ पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए दी गई लिखित शिकायत में पीड़ित महिला का आरोप है कि उसका पति दिल्ली में मजदूरी करता है दिल्ली में रहने वाली एक महिला से अवैध संबंध बनाए हुए है। पति के द्वारा दूसरी महिला के साथ बनाए जा रहे अवैध संबंधों की सूचना पीड़ित महिला को मिली, तो उसने दिल्ली में रह रहे अपने पति पर फोन मिलाया। लेकिन उसका पति से संपर्क नहीं हो पाया। पीड़ित पत्नी का कहना है कि दिल्ली निवासी महिला का गांव में पहले से ही आना-जाना था।जिसके चलते अब पति दिल्ली में रहकर, उस महिला को ही अपना कमाया हुआ सारा पैसा देता है। जबकि उसका पति उस महिला के साथ सोशल मीडिया पर अपना फोटो भी पोस्ट करता है। पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में शिकायत की है। शिकायत के आधार पर पति के खिलाफ जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

REPORT- AJAY KUMAR… 

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..