पत्नी का रास्ता रोक पति ने तेजाब से किया “हमला”…. 

UP Special News

अलीगढ़  (जनमत) :- यूपी के अलीगढ जिले में दहेज लोभी पति का खौफनाक चेहरा उस वक्त सामने आया है। जब एक पत्नी ने अपने मायके से दहेज लाने से मना कर दिया। तो जालिम पति ने अपनी पत्नी का रास्ता रोकते हुए ऊपर तेजाब से हमला बोल दिया। इसके बाद तेजाब से झुलसी पत्नी थाने पहुंची और अपने पति के ऊपर तेजाब से हमला करने का आरोप लगाया। पति द्वारा तेजाब से किए गए हमले में पत्नी के दोनों पैर झुलस गए। थाने पहुंची महिला को पुलिस उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची गई। जहां तेजाब से झुलसी महिला को डॉक्टरों ने अलीगढ़ से जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालांकि पुलिस महिला के तेजाब से जलने की बात को इनकार कर रही है। कोई ज्वलनशील पदार्थ डाला गया है। इसके लिए महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। इसके साथ ही घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना देहली गेट की क्षेत्र के सराय मियां मोहल्ले में उस वक्त अफरातफरी और भगदड़ का माहौल पैदा हो गया। जब एक महिला अपने घर से बच्ची को दवा दिलवाले के लिए गई थी। दवा दिलवा कर महिला सराय मियां के रास्ते से गुजर कर अपने रिश्तेदारी में जा रही थी उसी दौरान पत्नी को रास्ते पर अकेला देख उसका पति और ससुराल ईजन मौके पर पहुंच गए और उसके ऊपर देखते ही देखते पति जुनैद ने तेजाब से हमला कर दिया तेजाब से किए गए हमले के बाद महिला की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। जिसके बाद महिला ने अपने पति के ऊपर दहेज ना लाने के चलते तेजाब से हमला किए जाने का आरोप लगाया। पति द्वारा पत्नी के ऊपर किए गए तेजाबी हमले के बाद महिला अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने पहुंची। थाने पहुंचकर महिला ने अपने पति के ऊपर मायके से दहेज ना लाने की खातिर तेजाब से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए लिखित में तहरीर दी गई। आपको बताते चलें कोतवाली सासनी गेट क्षेत्र के काजीपाड़ा निवासी शान मोहम्मद ने अपनी बहन की शादी थाना देहली गेट इलाके के सराय मियां निवासी जुनैद के साथ 5 साल पहले अपनी इच्छा अनुसार मुस्लिम रीति रिवाज और दान दहेज के साथ संपन्न की थी। आरोप है कि शादी में उसके द्वारा दिए गए दान रहे थे उसका पति जुनैद और उसके ससुरालीजन नाखुश थे। शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की खातिर उसके पति को ससुराली जनों द्वारा उसकी बहन का शोषण किया जाने लगा।

जिसके बाद उत्पीड़न की शिकार हुई उसकी बहन उस्मा पिछले करीब 2 साल से अपने मायके में ही रह रही थी। आरोप है कि उसकी बहन उस्मा अपने बच्चों के बीमार होने के चलते डॉक्टर से दवा दिलवाने के बाद बच्ची को अपने साथ लेकर सराय मियां स्थित एक रिश्तेदार के घर घूमने जा रही थी। आरोप है कि उसी दौरान उसकी बहन को रास्ते में अकेला जाते देख उसका पति जुनैद उसके पास पहुंच गया और उसका रास्ता रोक लिया। उसी दौरान हाथों में तेजाब की बोतल लिए पति जुनैद ने उसके ऊपर तेजाब से हमला कर दिया। पति द्वारा तेजाब से किए गए हमले के दौरान ससुर सहित अन्य ससुरालीजन भी मौके पर मौजूद थे। महिला उस्मा का आरोप है कि उसका पति सहित ससुरालजनों उससे अतिरिक्त दहेज की मांग करते हैं। पति और ससुराली जनों के द्वारा दहेज की खातिर किए गए तेजाबी हमले के बाद तेजाब से झुलसी महिला अपने भाई और परिवार के लोगों के साथ मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाना सासनी गेट पहुंची। जिसके बाद तेजाब से झुलसी महिला को पुलिस ने उपचार के लिए जिला मलखान सिंह अस्पताल भिजवाया गया। जहां से डॉक्टरों ने महिला को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

REPORT- AJAY KUMAR…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…