पीड़ित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हूं:- रत्नेश कश्यप

UP Special News

एटा(जनमत):- एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र में आठ दिन पूर्व हुई स्कूली छात्रा की दुष्कर्म के बाद  निर्मम हत्या के बाद परिवार को ढांढस बंधाने कासगंज जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप पहुंची गांव पहुंच कर जिला पंचायत अध्यक्ष ने परिवार से बातचीत कर हाल चाल जाना।साथ की घटना के बारे में संपूर्ण जानकारी जुटाई।मिलने पहुंची भाजपा नेता ने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।जिला पंचायत अध्यक्ष ने अधिकारियों से बातचीत कर घटना के बारे में जानकारी जुटाई और जल्द कार्यवाही करने को निर्देशित किया है।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा की की उनकी सरकार अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कार्य कर रही है।छात्रा की हुए निर्मम हत्या जैसी घटना बेहद निंदनीय है सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा और घटना में शामिल अपराधियों को सजा दिलाई जाएगी।उन्होंने कहा की वह स्वयं ही महिला है और महिलाओं की समस्याओं को बेहतर समझ सकती है ।पीड़ित परिवार का दुख भी मैं समझ सकती हूं।परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ऐसे में ईश्वर पीड़ित परिवार को दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करे।

Reported By:- Nand Kumar

Posted By:- Amitabh Chaubey