पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियां…. प्रदेश की नदियों में विसर्जित की जाएंगी ….

UP Special News

लखनऊ (जनमत) :- देश के दिवंगत पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. जिसके बाद से ही सारा देश गम में  डूब गया. वहीँ उत्तर प्रदेश के सीएम  योगी ने जानकारी दी की पूर्व प्रधानमंत्री  के लिए यूपी कहीं न कहीं कर्मभूमि रहा है जिससे उनका लगाव हमेशा से रहा है. उनकी यादो में प्रदेश बसा हुआ है.इस कारणवश  उनकी अस्थियां प्रदेश के सभी जनपदों की मुख्य नदियों में प्रवाहित की जाएंगी।

यह भी पढ़े-वाहन चेकिंग के दौरान फायरिंग…

वहीँ जानकारी के अनुसार राजधानी लखनऊ में गोमती, गोरखपुर में घाघरा, राप्ती, रोहिन, कुआनो और  आमी, बलरामपुर में राप्ती, कानपुर नगर में गंगा, कानपुर देहात में यमुना, अलीगढ़ में गंगा व करवन, कासगंज में गंगा, अंबेडकर नगर में घाघरा व टोन्स  अमेठी में सई व गोमती, अमरोहा में गंगा व सोत, राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के जनपद आगरा में यमुना व चंबल, इलाहाबाद में गंगा, यमुना व तमसा, वाराणसी में गंगा, गोमती व वरुणा के साथ ही अन्य नदियों में भी प्रवहित की जाएंगी दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियां  प्रदेश के जिले के सभी  नदियों में विसर्जित की जाएंगी।