प्रियंका गांधी यूपी में घूमने फिरने आती हैं…

UP Special News

लखनऊ (जनमत) :- कांग्रेस द्वारा महिलाओं के लिए जारी किए गए घोषणा पत्र पर  यूपी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यूपी में लुप्तप्राय है। उनका घोषणा पत्र झूठा है। प्रियंका गांधी वाड्रा यहां पर घूमने फिरने आती हैं और फिर चली जाती हैं.रजा ने कहा कि पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ये बताए कि वे उत्तर प्रदेश में कहां से चुनाव लड़ेंगी। यहां तो कांग्रेस लुप्त हो चुकी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर महिलाओं के लिए चुनावी घोषणापत्र जारी किया।

यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा, आंगनबाड़ी व आशा वर्कर्स को 10 हजार रुपये मानदेय और बुजुर्ग व विधवा महिलाओं को 1000 रुपये मासिक पेंशन देने का वादा किया। इतना ही नहीं स्वरोजगार के लिए सस्ता ऋण और नौकरियों में आरक्षण का वादा भी किया।निजी स्वार्थ के लिएअपने परिवार को बचाने के लिए यहां वे बार-बार आती हैं और घूमकर चली जाती हैं। उनके झूठे वादों में कोई नहीं आने वाला है।उन्होंने कहा कि महिलाएं बहुत सहृदय होती हैं। राजनीति में भी यह सहृदयता आए। महिलाओं की भागीदारी बढ़ेइसलिए कांग्रेस ने उनके लिए अलग से घोषणापत्र जारी किया है

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..