बकरा चोरों के साथ मॉबलीचिंग दी तालिबानी सजा

बकरा चोरों के साथ मॉबलीचिंग दी तालिबानी सजा

CRIME UP Special News

सीतापुर(जनमत):- इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सीतापुर के थाना अटरिया छेत्र के गोधना गांव में मॉब लीचिंग का मामला सामने आया है।जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुवा है। जहां बकरा चोरो को  तालिबानी सजा दी गयी है।

गांव के पूर्व प्रधान व उनके बेटो ने  गांव के दो लड़कों को पकड़ कर उनका सिर मुंडवा व मुँह पर कालिख पोत कर जूतों की माला पहना कर पूरे गांव में घुमाया। बराबर उनके साथ मारपीट भी करते रहे। पूरा गांव इस नजारे को देखकर हैरान था। ऐसा लग रहा है जैसे इस गांव में तालिबानी हुकूमत है। पूरा गांव तमाशा देखता रहा। गौरतलब है पूरे मामले से पुलिस अनजान रही। इन दोनों युवकों पर बकरा चोरी का आरोप लगाकर ये कृत्य किया गया।

इस पूरे मामले पर पूछे जाने पर एडिशनल एसपी महेंद्र प्रताप सिंह का कहना है की पूर्व प्रधान व उनके बेटों ने चोरों के साथ जो कृत्य किया है वह सही नहीं है उन्होंने कानून व्यवस्था अपने हाथ में ली है जिस पर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी|

Posted By:-Anoop pandey