बघौली में बरसात से दीवाल गिरने से वृद्ध की मौत

UP Special News

हरदोई(जनमत):- हरदोई में 24 घंटे से लगातार हो रही बरसात से अलग-अलग स्थान पर तीन लोगों की मौत हो चुकी है तीन बकरियों की भी मौत हुई है।वहीं छज्जा गिरने से चार लोग घायल हुए हैं।डीएम ने बताया की सभी मृतकों के परिजनों को अनुमन्य सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है।डीएम ने बताया कि जिले में 122 मिली मीटर वर्षा रिकार्ड की गई है।

हरदोई जिले में बारिश से हालात बेहद गंभीर हो गए हैं।शहर के साथ जनपद के कई हिस्सों में जलजमाव से न सिर्फ जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है वहीं 3 लोगों और 3 बकरियों की जान भी चली गयी है।बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम उमरौली निवासी शिवकुमार शास्त्री की दीवार गिर जाने के कारण उसके मलबे में दबकर मौत हो गयी।गए। वही टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसरी में दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर 40 वर्ष से आशा देवी की भी मौत हो गई।बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम अंटा मजरा महरी निवासी 80 वर्षीय गजराज के ऊपर बारिश के कारण जवाहर की दीवार गिर गयी जिसके मलबे में दबकर वृद्ध किसान गजराज की मौत हो गयी।वहीं शाहाबाद क्षेत्र के रामपुर हृदय में एक दुकान का छज्जा गिर गया। छज्जा गिरने से उसके नीचे बैठे गांव के रहने वाले शारदा बक्श 50 वर्ष पुत्र पच्चा, सुकांति 12 वर्ष एवं नन्ही 13 वर्ष दुकान पर सामान लेने गए थे घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया बाद में सभी को छुट्टी दे दी गई।

हरदोई के डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि जिले में 122 मिमी वर्षा हुई है तीन स्थानों पर जनहानि के साथ तीन बकरियां की भी दबकर मौत हुई है।सिटी सिटी मजिस्ट्रेट प्रशांत तिवारी ने बताया कि चार घर भी गिरे हैं।अधिकारियों ने बताया कि सभी स्थानों पर राजस्व टीम भेज कर निरीक्षण और नुकसान का आकलन कराया गया है इसके साथ ही जिन लोगों के घरों में मौत हुई है ऐसे परिवारों को शासन के दौरान अनुमन्य सहायता राशि भी शीघ्र ही उपलब्ध कराई जा रही है।

Reported By:- Sunil Kumar

Posted By:-Amitabh Chaubey