बहुत जल्द राम लला अपने भव्य मंदिर में होंगे “विराजमान”…  

UP Special News

कौशांबी (जनमत)  :-  देश के गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी शुक्रवार को कौशांबी जिले के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान जिले में आयोजित कौशांबी महोत्सव का शुभारंभ कड़ाधाम के फ़साहिया मैदान में किया गया।  इस कार्यक्रम में प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्या और ब्रजेश पाठक सहित कई मंत्री भी मौजूद रहे।

इस दौरान गृहमंत्री ने लोगो को संबोधित करते हुए विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला और बताया कि  राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त होने पर इन कांग्रेस वाले ने काले कपड़े पहनकर संसद सत्र को चलने नही दिया और देश की संसद का समय बर्बाद कर दिया. साथ ही बताया कि कौशाम्बी की वीरांगना दुर्गा भाभी को भी नमन करता हु जिन्होंने शाहिद भगत सिंह के साथ मिलकर अग्रेजो को दांत खट्टे करने का काम किया था।

भगवान बुद्ध और महावीर के जमाने मे सोलह जनपदों में से एक वत्स जनपद की राजधानी कौशाम्बी होता था। यहाँ भगवान राम भी आकर रुके थे। इस महान जनपद की जनता को मैं दो हाथ जोड़कर प्रणाम करता हु। कौशाम्बी में 3324 खिलाड़ियों को पुरष्कृत किया गया है।

 

साथ ही प्रदेश की जनता को भी धन्यवाद देने आया हु क्योंकि 2014 में उत्तर प्रदेश की जनता ने रिकार्ड सांसद जिताया। साथ ही देश के संविधान का सम्मान करना चाहिए और जाकर उच्च न्यायालय में सजा को चैलेंज कीजिये, लेकिन आपने संसद का समय बर्बाद किया है। जनता आपको माफ नही करेगी।

वही राम मंदिर पर बोलते हुए बताया कि हम सब जानते है कि जहाँ राम लला का जन्म हुआ था उस राम मंदिर को सपा बसपा और कांग्रेस वाले लटका कर रखे थे। आप बहुत जल्द ही देख पाएंगे कि राम लला अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे।

Report- Rahul Bhatt…. 

Published by:- Ankush Pal…