बिना दुल्हन के बैरंग लौटी बरात…

UP Special News

लखनऊ(जनमत). लखनऊ के थाना ठाकुरगंज इलाके में दहेज़ की मांग पूरी न कर पाने पर ऐन वक्त दूल्हे द्वारा शादी से इंकार करने का मामला सामने आया है। काफी देर तक सुलह – समझौता चलता रहा बावजूद दहेज़ के लालची दूल्हे और उसके परिजनों ने शादी से इंकार कर कर दिया। इलाकाई पुलिस ने भी दोनों परिवारों के बीच सुलह कराने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हुई और बिना दुल्हन बरात वापस लौट गई।

दहेज़ का जिन्न एक बार फिर तेजी से पाँव पसारना शुरू कर दिया। प्रदेश के कई जनपदों में दहेज़ की खातिर कही बेटियों को ज़िंदा जलाया जा रहा तो कही दहेज़ की मांग पूरी न होने पर ऐन वक्त पर दूल्हा शादी से इंकार कर दे रहा है। ऐसा ही एक और मामला ठाकुरगंज इलाके का है। यहाँ के मेहता लॉन में वधु पक्ष की और से शादी की सभी तैयारियां  मुकम्मल की जा चुकी थी। लड़की भी हाथो में मेहँदी लगाकर सज धज कर पूरी तरह से तैयार हो चुकी थी। बारातियो संग दूल्हा भी मौके पर पहुंच गया था। इसी बीच अचानक वर पक्ष की ओर से दहेज़ के रूप में अतिरिक्त रूपये की मांग कर दी गई।

अचानक हुए इस घटनाक्रम में लड़की पक्ष के लोगो ने रूपये देने में असमर्थता जताई। देखते ही देखते यह मुद्दा गर्मा गया और दूल्हे पक्ष के लोगों ने शादी से इंकार कर दिया। हंगामे बढ़ने लगा तो पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस और दोनों पक्ष के सम्मानित व्यक्तियों ने समझौता कराने की बहुत कोशिश की लेकिन सभी नाकामयाब रहे और अंत में बिना दुल्हन के ही बरात वापस लौट गई। इन सबके बीच लड़की का रो – रोकर बुरा हाल है। हालांकि लोगो ने उसे बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।