भाजपा नेता गाली और जूता के लायक — कैबिनेट मंत्री ओमप्रकश राजभर

UP Special News राजनीति

मऊ(जनमत). भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बोल अब गाली में बदल चुके है। दो साल तक भाजपा सरकार में रहकर मलाई काटने वाले राजभर लगातार अपनी ही भाजपा सरकार पर हमलावर रहे है। भारतीय जनता पार्टी ने राजभर को लोकसभा की सीटें नहीं दी तो कैबिनेट मंत्री के बिगड़े बोल अब भद्द्दी – भद्दी गालियोंमें बदल चुकी है। आलम अब यह हो चुका है कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर सार्वजनिक मच पर भी भाजपा और उनके नेताओ को गालियां देने से नहीं चूक रहे है। मंत्री का ऐसा ही एक विडिओ तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे वह भाजपा नेताओ को गरियाने के साथ ही उन्हें जूता मारने की भी लोगो से अपील कर रहे है।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा के आम चुनाव में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाले सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री है। कैबिनेट मंत्री रहते हुए यह पिछले दो साल से भाजपा के लिए सिरदर्द  बने हुए है। दबाव की राजनीती करने वाले राजभर ने सरकार में रहते हुए अपने और अपने बेटो के लिए कई लाभ ले चुके है। इसके बावजूद भी राजभर लगातार अपनी ही सरकार के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करते रहे। कई बार तो इनकी बयानबाजी पर भाजपा ने ऐतराज भी जताया और ऐसा न करने की हिदायत भी दी। बावजूद ओमप्रकाश राजभर के बोल बिगड़ते ही रहे। हालांकि लोकसभा चुनाव में ओमप्रकश राजभर की दबाव की राजनीति चली नहीं। यही वजह थी कि भाजपा ने इनके लिए एक भी सीट नहीं छोड़ी। इसी बात से नाराज़ खिस्यानी बिल्ली खम्बा नोचे वाली कहावत की तर्ज पर ओमप्रकाश राजभर के बोल उग्र हो गए।

जनपद मऊ में तो एक चुनावी सभा के राजभर के बोल ज्यादा ही उग्र हो गए। चुनावी जनसभा ही वह भाजपा संगठन और उनके नेताओ को मंच से गरियाना शुरू कर दिया। राजभर के बोल यही नहीं रुके और इससे आगे बढ़ते हुए भाजपा नेताओ को जूता मारने की भी लोगो से अपील की। राजभर का गाली देने और जूता मारने वाला विडिओ अब तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल हो चुके इस विडिओ के बारे में भाजपा को कोई भी नेता बोलने से फिलहाल अभी कतरा रहा है।