खेल महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने फीता काटकर किया

UP Special News

अयोध्या(जनमत):- उत्तर प्रदेश के जनपद अयोध्या के गोसाईगंज के रामबली नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान में खेल महोत्सव का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने फीता काटकर उद्घाटन किया| तो वही दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस खेल महोत्सव का आयोजन अपना दल एस के युवा मंच के प्रदेश सचिव प्रमोद सिंह ने किया। खेल महोत्सव में कबड्डी, बैडमिंटन, वालीबाल, क्रिकेट,एथलीट्स का आयोजन किया जाएगा।

अयोध्या पहुंची अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने मीडिया से मुखतिब होते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश से अपना दल का क्या महत्व है आज सभी को समझ में आ रहा है।अभी सीटों के बंटवारे पर भाजपा से चर्चा नहीं हुई है। चर्चा के बाद सीटों के बटवारा होगा उसके बाद ही प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा।अनुप्रिया पटेल ने कहा कि नीट परीक्षा में ऑल इंडिया कोटे के तहत 27% पिछड़ों का आरक्षण लागू नहीं हुआ था कई वर्षों से छात्र मांग कर रहे थे। इस मुद्दे को अपना दल ने मजबूती से उठाया और इस मुद्दे का समाधान भी निकला। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि अपना दल अभी भी संघर्ष कर रहा है कि पिछड़ा वर्ग मंत्रालय बने।

उम्मीद है संघर्ष के परिणाम सुखद होंगे। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि अपना दल का एक-एक कार्यकर्ता जनता के बीच बना रहता हैं।हम किसी पद पर रहे या ना रहे जनता के बीच बने रहते हैं।अपना दल का एक लंबा संघर्ष रहा है। कई वर्षों में हमने कोई चुनाव नहीं जीता लेकिन इतने लंबे वर्षों तक अपना दल निरंतर जनता के बीच बना रहा।जनता का प्रेम हमेशा मिलता रहा है। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपना दल का महत्व आज हर किसी को समझ में आ रहा है। विधानसभा चुनाव को लेकर सीटों के बंटवारे पर अभी कोई चर्चा नहीं।

संगठन के विस्तार व विधानसभा चुनाव की दृष्टि से हर सीट को तैयार करने में जुटे हैं।चुनावी सभाएं भी हो रही है। सीट के बंटवारे के बाद ही प्रत्याशियों का चयन होगा।अपना दल एनडीए का घटक दल है।गोसाईगंज पहुंची अनुप्रिया पटेल ने खेल प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया।जनसभा में भारी भीड़ देखकर अनुप्रिया पटेल गदगद भी दिखी।ये आयोजन अपना दल एस के नेता प्रमोद सिंह ने किया था।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Azam Khan