कलेक्ट्रेट के अभिलेखागार में लगी आग, रिकार्ड हुए “खाक”..

UP Special News

फर्रुखाबाद (जनमत) :- यूपी के फर्रुखाबाद में  शुक्रवार सुबह अचानक अभिलेखागार में आग लगनें से दस्ताबेज जलकर राख हो गये| आनन-फानन में दमकल नें मौके पर पंहुच कर आग पर काबू पाया| जले हुए अभिलेश परगना शमसाबाद के बताये गये है| दरअसल कलेक्ट्रेट जिलाधिकारी कार्यलय के निकट ही अभिलेखागार (मुहाफिज खाना) बना है| जिसमे महत्वपूर्ण कागजात रखे है| शुक्रवार को उसमें अचानक आग लग गयी| आग का धुंआ लोगों नें देखा तो हड़कंप मच गया| घटना की सूचना पर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह आदि पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुच गये उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया|

वहीँ अचानक लगी आग से जिला प्रशासन सकते में आ गया| जला हुआ रिकार्ड शमशाबाद परगना का बताया जा रहा है| मामले की जाँच के लिए बनी कमेटी अभिलेखागार में लगी आग किस कारण लगी और किसकी लापरवाही से यह घटना हुई इसकी जाँच के लिए एडीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है| जो जाँच कर डीएम को रिपोर्ट सौपेंगे| जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह नें बताया कि शमसाबाद परगना का कुछ रिकार्ड जला है| जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है|

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…

REPORT BY:- VARUN DUBEY…FARRKHABAD…