भारतीय राजनीती मे एक युग का हो गया अंत – अखिलेश

UP Special News

लखनऊ(जनमत).समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एवं द्रमुक के लोकप्रिय नेता रहे श्री एम. करुणानिधि जी के निधन पर हार्दिक संवेदना व श्रद्धा-सुमन अर्पित किया।श्री यादव ने कहा कि यह भारतीय राजनीति में एक युग का अंत है। अखिलेश यादव के साथ उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर, ने भी गहरा शेाक व्यक्त किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि स्व0 करूणानिधि की लोकप्रियता और आम जनमानस में उनके प्रति विश्वसनीयता का ही परिणाम रहा है कि वह तमिलनाडु में पांच बार मुख्यमंत्री रहे एवं अपने 60 वर्षों के राजनीतिक जीवन में 1957 से अब तक लगातार विधायक रहे। अपने मृदुल स्वभाव और आम जनता के हितों के लिए लिए वे सदैव तत्पर रहे। उनके निधन से सार्वजनिक जीवन में अपूर्णीय क्षति हुई है।

 

ये भी पढ़े –

भाजपा पर किया वार….साईकल पर हुए सवार