भोजपुरी गायक खेसारी यादव पर लगा चोरी का गाना - गाने का आरोप

भोजपुरी गायक खेसारी यादव पर लगा चोरी का गाना – गाने का आरोप

UP Special News मनोरंजन

चंदौली(जनमत):- भोजपुरी गायक खेसारी यादव पर चोरी का गाना – गाने का आरोप लगा है। यह आरोप भोजपुरी गायक ब्रजेश सिंह ने लगाए है। ब्रजेश के मुताबिक कम्पनी के मालिक और गायक खेसारी पर कॉपी राइट एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई कार्रवाई करेंगे। बता दे कि हार्दिक आदित्य फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले गायक ब्रजेश सिंह ने होली पर भोजपुरी गाना गाया था। गाने की लॉन्चिंग का ब्रजेश को बेसब्री से इंतजार था कि इसी बीच गाने की लॉन्चिंग हो गई।

गाने की लॉन्चिंग में ब्रजेश की आवाज़ न होकर भोजपुरी गायक खेसारी यादव की आवाज़ थी। विरोध करने पर ब्रजेश को बताया गया कि ऑडियो सांग में खेसारी की आवाज़ है लेकिन वीडियो में ब्रजेश की आवाज़ होगी। हालांकि वीडियो सांग में भी खेसारी यादव को ही लांच कर दिया गया। बस इसी बात से नाराज़ भोजपुरी गायक ब्रजेश ने उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक प्रेस वार्ता कर अपना पक्ष रक्खा। नाराज भोजपुरी गायक बृजेश सिंह ने बताया कि 3 दिन के अंदर  हमारे गाने को कंपनी द्वारा अनुबंध के अनुसार नहीं चढ़ाया जाता है तो मजबूरन इनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर सज़ा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

आरोप है कि इस मामले से पहले भी कम्पनी मालिक के द्वारा छोटे कलाकारों को ब्लैकमेल कर अपना उल्लू सीधा किया गया है। इसके सुबूत भी ब्रजेश ने अपने पास होने का दावा किया है साथ ही समय आने पर कम्पनी को भारी नुकसान होने की भी बात कही है।

Posted By:-Umesh Singh