मजदूर की करंट लगने से हुई मौत

UP Special News

भदोही(जनमत):- भदोही जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में टाइल्स फिनिशिंग के काम में लगे मजदूर की करंट से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में रेनोवेशन का कार्य चल रहा था। मजदूर रुस्तम अली  टाइल्स फिनिशिंग का कार्य कर रहा था। वह कार्यस्थल पर मृत पाया गया। पुलिस ने बताया की प्रथम दृष्टया जिस मशीन से वह टाइल्स की फिनिशिंग कर रहा था उसमे करंट आने से मजदूर की मौत हुई है। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में अग्रिम कार्यवाइ की जायेगी।

Reported By:- Anand Tiwari

Posted By:- Amitabh Chaubey