मिशन इंद्रधनुष 2.0 अभियान का हुआ आगाज…

UP Special News

सोनभद्र (जनमत) :- यूपी के सोनभद्र जनपद में नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए जिले में मिशन इंद्रधनुष 2.0 अभियान का आगाज किया गया। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान 2.0 की शुरुआत की। 2 दिसंबर से 2 मार्च तक चार चरणों में चलने वाले इस अभियान में जनपद के आठों ब्लॉक में बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। अभियान में छूटे चार हजार बच्चों व सात सौ से ऊपर गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

वहीँ इस अभियान को लेकर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि “यह अभियान टीकाकरण से छूटे बच्चों के साथ ही गर्भवती महिलाओं के लिए है। चार चरणों में चलने वाले इस अभियान में 755 सेशन रखे गए हैं, जिसमें सघन प्रचार-प्रसार करके लोगों को मोबलाइज करके टीकाकरण सेंटर तक लाया जाएगा और टीकाकरण से छूटे बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। वहीँ इस अभियान के तहत जनपद में कुल चार हजार बच्चों और सात सौ से ऊपर गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

.Posted By :- Ankush Pal