मोबाइल पर गाना बजने का विरोध करना कर्मचारी को पड़ा महंगा

UP Special News

अलीगढ़(जनमत).यूपी के जनपद  अलीगढ़ में मोबाइल पर गाने सुनने का विरोध करने पर एक कर्मचारी ने अपने बाबू को पीट – पीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि कर्मचारी ने पीड़ित बाबू को छत से भी फेक दिया जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मामला अलीगढ़ के तिब्बिया  कॉलेज  का है। यह कॉलेज अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय से संबद्ध है। आरोप है कि लीव वैकेंसी पर काम करने वाले एक कर्मी ने कॉलेज के ही स्थायी कर्मचारी के साथ मारपीट करने के बाद उसे करीब 20 फीट ऊंची छत से फेंक दिया। जिसके चलते  पीड़ित कर्मचारी के पैर की हड्डी कई जगह से फ्रैक्चर हो गई है। साथ ही  सिर, हाथ और चेहरे पर भी गंभीर चोट आई है। पीड़ित  इकबाल गनी  का जनपद के जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। पीड़ित के मुताबिक वह ऑफिस का काम कर रहा था इसी दौरान आरोपी दैनिक कर्मचारी इमरान मोबाइल पर तेज आवाज़ में गाना सुन रहा था। विरोध करने पर दैनिक कर्मचारी ने पीड़ित को पीटने के बाद उसे छत से फेक दिया।

पीड़ित की तहरीर पर थाना सिविल लाइंस में पुलिस ने आरोपी मो. इमरान के खिलाफ नामजद और   उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।  पुलिस अधिकारी के मुताबिक झगड़े का कारण एक दिन पहले का आपसी विवाद है। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जाँच की जा रही है।