रक्षाबंधन के पर्व पर राज्यपाल ने दी बधाई….

UP Special News

लखनऊ (जनमत) :- उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए सभी के सुखमय जीवन की कामना की है।  राज्यपाल ने अपने बधाई सन्देश में कहा है कि रक्षाबंधन का पर्व भाई और बहन के मध्य भावनाओं का उत्सव है।

यह भी पढ़े-आखिरकार… मदरसे पर चला बुलडोजर..

यह त्यौहार परिवार में आपसी प्रेम, सामाजिक सद्भाव और महिलाओं के लिये आदर एवं सुरक्षा की भावना को मजबूत करता है। हमारे सभी पर्व सांस्कृतिक एकता को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के पर्व में हमें संकल्प लेना चाहिए कि समाज में महिलाओं की रक्षा एवं सम्मान करेंगे तथा दूसरों को भी प्रेरित करेंगे।