राष्ट्रीय हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र दुबे पहुंचे अयोध्या

UP Special News

अयोध्या(जनमत):- राष्ट्रीय हिंदू संगठन व हिंदू राष्ट्रीय आंदोलन संकल्प यात्रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र दूबे सत्या पहुंचे अयोध्या। राष्ट्रीय हिंदू संगठन के जिला अध्यक्ष हर्ष निषाद ने प्रेस क्लब में राष्ट्रीय हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र दुबे का माला पहनाकर स्वागत किया। राष्ट्रीय हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र दुबे सत्या ने बताया कि राष्ट्रीय हिंदू संगठन के द्वारा हिंदू राष्ट्रीय आंदोलन संकल्प यात्रा चलाई जा रही। आगामी 20 फरवरी से पूरे प्रदेश में हिंदू राष्ट्र घोषित करने को लेकर यह यात्रा चलाई जाएगी। और कहां की यात्रा का मेन उद्देश्य सभी सनातनी एक हो हो जाएं। सभी लोग अपनी 80% संख्या का प्रदर्शन करते हुए राजनेताओं को विवश करें। कि जब भारत बहुसंख्यक हिंदुओं का है। तो भारत की राजनीति हिंदू राष्ट्र और हिंदू आधारित होगी। और हिंदू उत्थान और हिंदू राष्ट्र की जो बात करेगा उसी को हम आगे बढ़ाएंगे। और यह विवस करेंगे।

कि भारत में अगर आपको राजनीति करनी है। तो हिंदू राष्ट्र की बात करिए हिंदू राष्ट्र के लिए सदन में बातें करना प्रारंभ करिए। तब हम आपका सहयोग करेंगे। नहीं तो हम आप का बहिष्कार करेंगे। ये जो कार्यक्रम किया जा रहे हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए किया जा रहा है। ये संकल्प यात्रा झारखंड से 15 फरवरी को प्रारंभ हुई है। और झारखंड से 14 राज्य होते हुए। 15वां राज्य उत्तर प्रदेश में पहुंची है। ये 12वां जिला उत्तर प्रदेश का है। और 20 फरवरी को इस यात्रा का समापन प्रयागराज में जिला अधिकारी के कार्यालय पर ज्ञापन देकर किया जाएगा। ये आंदोलन तब तक चलेगा जब तक भारत को हिंदू राष्ट्र नहीं घोषित कर दिया जाता।

Reported By:- Azam Khan

Posted By:- Amitabh Chaubey