लोकसभा चुनाव में मायावती और आकाश आनंद के साथ सतीश मिश्र भी बसपा के स्टार प्रचारक

UP Special News

लखनऊ(जनमत ):- उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बहुजन समाज पार्टी की ओर से पहले और दूसरे चरण के स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है। बसपा प्रमुख मायावती और राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर आकाश आनंद के साथ राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र इस लोकसभा चुनाव में प्रमुख स्टार प्रचारक होंगे। पहले दोनों चरणों के लिए जारी की गई स्टार प्रचारकों की दोनों लिस्ट में ये तीनों नाम सबसे ऊपर हैं। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल भी दोनों चरणों में चुनाव प्रचार करेंगे। मायावती के भाई आनंद कुमार का नाम लिस्ट में नहीं है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अस्वस्थ होने के कारण उनका नाम नहीं रखा गया है।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने पिछले विधान सभा चुनाव में सबसे ज्यादा सभाएं की थीं। उसके बाद वह पार्टी के सार्वजनिक मंचों पर कम ही दिखे। आजमगढ़ उप चुनाव और विभिन्न राज्यों में हुए चुनावों में उनका नाम स्टार प्रचारकों में शामिल नहीं किया गया था। नगर निकाय चुनाव में भी उन्होंने कोई सभा नहीं की थी। ऐसे में सबकी निगाह इस पर थी कि सतीश चंद्र मिश्र इस बार प्रचार की नहीं |

लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी ने सबसे ज्यादा टिकट भी सवर्णों को दिए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि बसपा सवर्ण वोटरों पर खासा फोकस कर रही है। इन प्रमुख नामों के अलावा स्टार प्रचारकों में विधायक उमा शंकर सिंह, मुनकाद अली, शमशुद्दीन राइन और राजकुमार गौतम सहित कई को-ऑर्डिनेटरों के नाम भी शामिल किए गए हैं। इनके जरिए पार्टी सवर्ण वोट बैंक को साधने की कोशिश की जाएगी।

PUBLISHED BY – GAURAV UPADHYAY