विशेष सचिव नोडल अधिकारी ने बदायूँ गोवंश आश्रय का किया निरिक्षण

विशेष सचिव नोडल अधिकारी ने बदायूँ गोवंश आश्रय का किया निरिक्षण

UP Special News

बदायूँ (जनमत ) :- ख़बर उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं से है जहाँ विशेष सचिव अशोक कुमार नोडल अधिकारी के द्वारा गौशाला स्थल खेड़ा बुजुर्ग , भगवतीपुर व उझानी का निरीक्षण किया गया।

सभी गौशाला स्थल में 127 गोवंश पाए गए जिसमें से 38 गाँव वालों की सुपुर्दगी में दिए गए हैं | गौशाला स्थल में भूसा चारे की पर्याप्त व्यवस्था थी। परंतु सफाई की व्यवस्था दुरुस्त नहीं पाई गई | जिस पर विशेष सचिव द्वारा रोष व्यक्त किया गया | इसके बाद भगवतीपुर गौशाला स्थल का निरीक्षण किया गया जिसमें मौके पर 32 गोवंशी स्वस्थ पाए गए तथा नोडल अधिकारी द्वारा गोवंश आश्रय स्थल की क्षमता बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया |

तदोपरांत नोडल अधिकारी द्वारा गौशाला विकासखंड उझानी का निरीक्षण किया गया |  जिसमें 50 गोवंश स्वस्थ पाए गए एवं चार बच्चे बच्चे भी पाए गए आश्रय स्थल पर हरा चारा एवं भूसे की पर्याप्त मात्रा पाई गई नोडल अधिकार द्वारा गौशाला को स्वावलंबी बनाने हेतु निर्देशित किया गया।

 

 

 

Reported By :- Yogesh Gupta

Published By :- Vishal Mishra