सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा “निशाना”..

UP Special News

कन्नौज  (जनमत) :- यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का भाजपा पर  जमकर हमला बोला और बताया कि  बीजेपी ने ईडी, सीबीआई का डर दिखा वसूला सबसे ज्यादा चंदा। पल्लवी पटेल पर कहा कुछ लोग चुपके से बीजेपी के लिये कर रहे थे काम। विधानसभा चुनाव में इत्र कारोबारी के यहां छापा मारकर सपा से जोड़ा। बीजेपी से रहना सावधान, किसी की भी फर्जी फोटो बना देती है। बोले अखिलेश भाजपा ने रोका कन्नौज का विकास। सुगंध के शहर को सांसद की करतूत वे नाम से हो रही पहचान। कुछ दिन पहले लोधी समाज को किया अपमानित। बीजेपी ने कहा खरीद लेंगे।

कन्नौज से सपा प्रत्याशी पर कहा अभी दिख नही रहा चेहरा। अच्छे दिन नवरात्र आने दो, सब जान जाएंगे चेहरा कौन। मुख्तार अंसारी की मौत पर कहा जिस तरीके से लोगों ने नही माना की गाड़ी पलटने से एनकाउंटर नही होता है, तो जेल में जहर देने की बात होती है। कन्नौज में इस बार रिकॉर्ड मतों से जीतेगी सपा: अखिलेश यादव। सीएम योगी पर कहा मुख्यमंत्री अपने मुकदमे खुद वापस लेता हो ऐसा एभी तक नही हुआ। प्रत्याशी बदलने पर कहा ये होता है, लेकिन बीजेपी तो प्रत्याशी घोषित ही नही कर पा रही। मुख्यमंत्रियों को जेल भेजने पर कहा लोकतंत्र में ऐसा पहली बार हो रहा है की किसी सीएम को झूठे मुकदमे लगा जेल भेज रहे। आने वाले दिनों में सभी के सामने सच सामने आ जाएगा.

REPORT- ASHWANI PATHAK…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…