हाथरस में आज 19 लाख 30 हजार मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का करेंगे फैसला

UP Special News

हाथरस(जनमत ) :-  हाथरस में वोट पड़ने की शुरुआत हो चुकी है| 19 लाख 30 हजार मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। हाथरस लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी ने अनूप प्रधान वाल्मीकि को अपना प्रत्याशी बनाया है| तो वही समाजवादी पार्टी ने जसवीर वाल्मीकि को टिकट दिया  है| वहीं बहुजन समाज पार्टी के द्वारा हेमबाबू धनगर पर अपना दांव लगाया है  तो वही 7 अन्य प्रत्याशी भी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे है। प्रशासन के द्वारा 837 मतदान केंद्र हाथरस जिले की तीनों विधानसभा हाथरस, सादाबाद, सिकन्दरा राऊ में बनाए गए हैं| वहीं 592 मतदान केंद्र अलीगढ़ जिले की दो विधानसभा छर्रा और इगलास में बनाए गए हैं। हाथरस जिले में 837 मतदान केंद्रों पर 1295 बूथ बनाए गए हैं| जहां पर 1295 पोलिंग पार्टिया वोट डलवाने का कार्य कर रही है। हाथरस जिले की मतदान बूथों की सुरक्षा के लिए 5300 पैरामिलिट्री फोर्स पुलिसकर्मी पीएसी के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है, मतदान बूथ पर सुबह से ही मतदाताओं की लाइन लगना शुरू हो गया है| सुबह 7:00 बजे से शुरू हुआ यह मतदान शाम 6:00 बजे तक निरंतर जारी रहेगा|

REPORTED BY – HOMESH  MISHRA

PUBLISHED BY – GAURAV UPADHYAY