पूर्व विधायक की अगुवाई में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना के विरोध में किया प्रदर्शन :- अजय कुमार लल्लू

UP Special News राजनीति

 कुशीनगर  (जनमत ) :- स्थानीय कस्बा में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने अग्निपथ योजना के विरोध करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। हाथ में तख्ती लेकर कस्बा में विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को प्रशासन ने एसडीएम एवं क्षेत्राधिकारी की अगुवाई में भारी पुलिस फोर्स के बीच हिरासत में ले कर पुलिस चौकी पर भेजवा दिया। जहां पर कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं तमकुहीराज के पूर्व विधायक ने जनसभा कर सरकार की नीतियों की आलोचना किया। बाद में प्रशासन ने हिदायत देकर उन्हें छोड़ दिया है |

 

शनिवार को पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर पहुंचे। जहां से हाथों में तख्ती लेकर अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन करते हुए कस्बा में निकल पड़े। कांग्रेस कार्यकर्ताओ के विरोध की जानकारी होते ही उपजिलाधिकारी व्यास नारायण उमराव, क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कालरा, एसएचओ तरयासुजान कपिलदेव चौधरी भारी पुलिस बल एवं पीएसी के जवानो के साथ पहुंच कर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओ को ‌हिरासत ले लिया।

 

प्रशासन ने हिरासत में लिए गए कांग्रेसियों को पुलिस चौकी तमकुहीराज में ले गए। पुलिस चौकी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जम कर सरकार विरोधी नारे नारे लगाते हुए अग्निप‌थ योजना को वापस लेने की मांग करते रहे। पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू ने जनसभा कर सरकार की नीतियों की आलोचना किया। बाद में प्रशासन ने हिदायत देकर विरोध प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओ को छोड़ दिया। इस दौरान मनोज सिंह, प्रभुनाथ गुप्ता, लल्लन मद्धेशिया, अशोक पटेल, आजाद प्रधान, वारीस, लल्लन पटेल, अनिल पटेल, इद्रीश अंसारी, राजू मद्धेशिया, विकास कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Reported By- Pradeep Yadav 

Published By- Vishal Mishra