तरयासुजान थाना व सर्विलांस पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता :-

CRIME UP Special News

कुशीनगर  (जनमत ) :- कुशीनगर के तरयासुजान थाना क्षेत्र में स्वाट व सर्विलांस पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता | कुशीनगर के तरयासुजान थाना क्षेत्र में आज सुबह तड़के 6 बजे पुलिस और पशु तस्करों के बिच हुए मुठभेड़ में एक पशु तस्कर के पैर में गोली लगी है | यह मुठभेड़ तरयासुजान क्षेत्र  में स्वाट व सर्विलांस पुलिस के साथ पशु तस्कर मठिया खुर्द गांव के मुख्य पश्चिमी गंडक नहर पर  हुई है |  पुलिस एनकाउंटर में घायल पशु तस्कर पटहेरवा थाना क्षेत्र के काजीपुर टोला सुकरौली का  निवासी है|

गोली से हुआ घायल पशु तस्कर पर कुशीनगर व गोरखपुर जनपद के थानों में 3-3 अभियोग है पंजीकृत है | वहीं , मुठभेड़ स्थल पुलिस व  सर्विलांस टीम को घटना वाली स्थल से एक बाईक और एक तमंचा कारतूस सहित बरामद किया गया है |

Reported By – Pradeep Yadav 

Published By- vishal Mishra