सातवीं की छात्रा को अगवाह कर एक युवक ने किया दुष्कर्म

CRIME UP Special News

देवरिया (जनमत):- उत्तर प्रदेश  में महिलाओं के प्रति अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है देवरिया जनपद के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं की छात्रा शौच करने जा रही थी तभी एक युवक ने अगवाह कर लिया और  24 घंटे एक कमरे में बंद कर दुष्कर्म करता रहा। आरोपी के चंगुल से छूटते ही छात्रा ने अपने परिवार वालो को घटना की आप बीती बताई तो छात्रा के पिता ने थाने में  शिकायत  दर्ज कराया है|

थाना में शिकायत दर्ज कराते ही  आरोपी घर से फरार हो गया| यह मामला दो समुदाय के होने के वजह से  पुलिस की सांसे थम गई और  पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है|

                                                                                   (पीड़ित  परिवार)

पीड़ित का कहना है कि  पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर छोड़ दी है जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से कीया गया है| वही थानाध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि घटना की तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा|

Posted By:- Amitabh Chaubey                    Reported By:- Lal Babu