गोरखपुर में मुम्बई से आया युवक मिला कोरोना पॉजिटिव

UP Special News

गोरखपुर (जनमत):- उत्तर प्रदेश के जिले गोरखपुर  में मुंबई से आया 23 साल के युवक को  कोरोना पॉजिटिव पाया गया है|  गोरखपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या अब 4 हो गई है| इसके पहले एक अधेड़ युवक और महिला को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था| इनमें दो सफदरजंग दिल्ली अस्पताल और एक मुंबई के गंगाराम अस्पताल से वापस लौटा था|

गोरखपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या चार हो गई है| मुंबई से गोरखपुर के बेलीपार के भरौल गांव का रहने वाला 23 वर्षीय युवक 5 मई को  मुंबई से गीडा पहुंचा था| यहां पर उसे गिड़ा के डेंटल कॉलेज स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में आइसोलेशन में रखा गया था| उसका सैंपल बीआरडी मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेजा गया था| शनिवार की सुबह उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे और उसके परिवार के 5 सदस्यों को हंड्रेड बेड के टीवी अस्पताल क्वॉरेंटाइन सेंटर में क़वारेंटाइन कर दिया गया है|

Posted By:- Ajit Singh