संजय सिंह के आवास पर ई डी के छापे के विरोध में आप का प्रदर्शन

UP Special News

अयोध्या (जनमत):- आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन ।आज सुबह आप सांसद व यू पी प्रभारी संजय सिंह के दिल्ली आवास पर ई डी ने छापा मारा ,इस बात की जानकारी जैसे ही आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को हुई।इसके तुरंत बाद उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिलों में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।वही अयोध्या मे  भी तहसील स्थित तिकोनिया पार्क में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति ने कहा कि मोदी सरकार केंद्र की एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है।पहले सांसद संजय सिंह को राज्यसभा से सस्पेंड किया और अब अनायास छापे डालकर परेशान कर रही है। पार्टी के किसी भी नेता के यहाँ से कुछ भी नही मिलता है इसके बावजूद सिर्फ और सिर्फ आम आदमी पार्टी बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इस तरीके के छापो से कतई डरने वाले नही है।

Reported By:- Azam Khan

Posted By:- Amitabh Chaubey