भोजपुरी जगत में “आदित्य” गायक का हुआ “उदय”

UP Special News मनोरंजन

गोरखपुर (जनमत):- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के छोटे से गाँव रहमतनगर मानीराम में जन्मे गायक आदित्य मौर्या उत्तरप्रदेश व  बिहार में खासा चर्चित हो गए है। अब इन्हें आदित्य मौर्या गोरखपुरी के नाम से जाना जाता है। आदित्य ने अभी तक कई हिट भोजपुरी एल्बम  सांग गाए है। जिसमें भक्ति और लोकगीत गाने शामिल है। हाल ही में इनके कई गाने रिलीज हुए है।

आदित्य मौर्या बताते है मुझे भोजपुरी से बहुत लगाव है। इसलिए वो भोजपुरी गाने गाते है। उनका कहना है कि इस मुकाम तक पहुँचने में उन्हें काफी मेहनत व दिक्कत का सामना करना पड़ा। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नही है इसलिए वो पार्ट टाइम काम भी करते है। और आज वो जो कुछ भी है, उसका श्रेय अपने माता-पिता को देते है। अब तक इनके गाए हुए कई गाने हिट हो चुके है।जिनमें लेहड़ा के मेला, लेहड़ा नगरिया-लचकी कमरिया, पिंटू भईया-अबकी बार, देवर पईसा लेके फरार हो गईल, खटियवा टूट गईल,तेल गमकौवा, मर्डर कराई लहँगा लखनऊआ, इत्यादि, इनके गाने खटियवा टूट गईल,पिंटू भईया अबकी बार काफी चर्चित रही है। आदित्य बताते है कि मैं  अपने उन दोस्तों को भी धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने संगीत की दुनिया मे मेरा बहुत सपोर्ट किये।

जिनमें राइटर मोनू दीवाना जी,म्यूजिक डायरेक्टर मुन्ना मिश्रा जी, भुपेश चौबे जी,और आज वो इंड्रस्टी में बने है तो सबसे बड़ा सहयोग बलरामपुर की मशहूर लोकगायिका अंकिता मिश्रा व बलरामपुर जिले के अवधी स्टार सजंय गिरी का है।

Reported By:- Anil Kumar