गंगा का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन हुआ “अलर्ट”…

UP Special News

बिजनौर (जनमत) :– मानसून के आगमन के बाद बारिश के चलते  पहाड़ी और मैदानी इलाकों में नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी साफ़ नाज़ार आ रही है. इसी कड़ी में  शनिवार सुबह छह बजे हरिद्वार से तीन लाख, पिछत्तर हजार क्यूसेक पानी छोड़ने से गंगा उफान पर आ गई है। बिजनौर गंगा बैराज पर एक लाख, तीस हजार क्यूसेक पानी चल रहा है। शाम तक गंगा का जलस्तर और बढ़ने की संभावना है। वहीं गंगा उफान पर आने से गंगा के तटीय गांवों में खतरा बढ़ गया है।  इसी के साथ ही प्रशासन और पुलिस ने आसपास के गांव वालों को अलर्ट कर दिया है। प्रशासन ने सभी गांव वालों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की हिदायत दी है।

वहीँ शुक्रवार की रात करीब एक बजे मंडावर के गांव मिर्जापुर में गंगा पार प्लेज लगाने वाले गांव दयालवाला निवासी समय सिंह, जोगेंद्र सिंह, महेंद्र, मीरापुर निवासी कलीराम व गांव सिमला निवासी चेतन गंगा में फंस गए। सूचना पर पहुंची मंडावर पुलिस व पीएसी कर्मियों ने मोटर वोट के सहारे गंगा में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकाला।

इस दौरान एक किसान की छह बकरी गंगा में बह गईं। वबता दें कि गंगा के किनारे वाले रावली, ब्रह्मपुरी, शहजादपुर आदि गांवों में सुरक्षा की दृष्टि से रात में ही ग्राम प्रधानों ने ग्रामीणों को सचेत रहने के लिए सूचित किया। रावली क्षेत्र में पानी अभी अपनी हद में चल रहा है। लेकिन पानी की गति तेज है।हीं नाव के सहारे परिवार समेत किसान को घर पहुंचाया गया। गंगा का जलस्तर बढ़ने से प्लेज व आसपास के खेत जलमग्न हुए। बताया गया कि गंगा बैराज पर दो लाख, पैंतालीस हजार क्यूसेक पानी आने पर खतरे का निशान है।

POSTED BY:- ANKUSH PAL…