सीएम योगी के दौरे के बाद सपा कार्यकर्ता ने गंगाजल से किया “शुद्धिकरण”…. 

UP Special News

मैनपुरी (जनमत) :-   प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 22 मई को सैफई दौरे के बाद समाजवादी पार्टी का मैनपुरी जनपद का एक कार्यकर्ता काफी नाराज दिखा। उसने जहां-जहां पर सीएम योगी गए थे उस जगह पर जाकर गंगाजल का छिड़काव कर शुद्धिकरण किया। उसने इसकी वजह भी बताई।

मैनपुरी जनपद के कस्बा भोगांव इलाके के गांव महोली खेड़ा का रहने वाला रोहित समाजवादी पार्टी से जुड़ा हुआ है। रोहित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इसलिए नाराज है कि योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री की कमान संभाली थी जिसके बाद योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कालिदास मार्ग पर बने सरकारी बंगले को गंगाजल और गोमूत्र से शुद्धिकरण कराया था जिससे रोहित काफी नाराज था।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL….