हैदराबाद के बाद यूपी के उन्नाव में भी गैंगरेप पीड़िता को ज़िंदा जलाया गया

CRIME UP Special News

उन्नाव (जनमत):- उत्तर प्रदेश का उन्नाव एक बार फिर दहल उठा है। यहाँ पुलिस की नाकामी और लापरवाही के चलते रेप पीड़िता को दरिंदो ने जिन्दा जला दिया। रौंगटे खड़े कर देने वाली वारदात के बाद उत्तर प्रदेश की कानून व्यावस्था एक बार फिर सवालो के घेरे में है। दूसरी तरफ वारदात के बाद विपक्षी पार्टी का योगी सरकार पर हमला भी शुरू चुका है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तो पूरे मंत्रियो के साथ मुख्यमंत्री योगी से इस्तीफे की मांग की है।

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से लेकर तकरीबन यहाँ के सभी जनपद सनसनीखेज अपराधों से बुरी तरह से कराह रहे है। यहाँ का उन्नाव एक बार फिर अब सुर्खियों में आ चुका है। इस बार वजह कुलदीप सिंह सेंगर नहीं है लेकिन जो हुआ है वह इनके मामले से भी बेहद खतरनाक है। उन्नाव के थाना बिहार इलाके में जिस तरह से एक रेप पीड़िता को जिन्दा जलाया गया उससे मुख्यमंत्री योगी विपक्षी पार्टी के निशाने पर आ चुके है।

कानून व्यावस्था के मुद्दे पर पहले से ही चारो तरफ से घिरी योगी सरकार के लिए उन्नाव की यह भी घटना काले इतिहास के पन्नो में दर्ज हो गई। दरअसल थाना बिहार इलाके में जिस रेप पीड़िता को जिन्दा जलाया गया है वह गैंग रेप की शिकार थी। इस मामले में आरोपियों को पुलिस ने जेल तो भेज दिया लेकिन पीड़िता की सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाया। बताया जा रहा है कि आरोपी जेल से छूट भी आये थे और और उसी के बाद उन्होंने ही इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया है।

सनसनीखेज वारदात के 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है। साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने भी मामले को संज्ञान में लिया अधिकारियों को मौके पर रवाना होने का निर्देश दिया है साथ ही माननीय न्यायालय में पैरवी कर आरोपियों को सख्त सजा दिलाने का भी निर्देश दिया है। इन सबके बीच गंभीर रूप से जलाई गई पीड़िता लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। घटना का राजनीतिकरण न हो पाए इसके लिए लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल को पुलिस बल ने छावनी में तब्दील कर दिया। बुरी तरह से जलाई गई गैंग रेप पीड़िता का डाक्टरों और पुलिस अधिकारियों द्वारा बेहतर इलाज इलाज करने का दावा किया जा रहा है।

हैदराबाद में महिला डाक्टर की गैंग रेप के बाद जलाकर हत्या करने की आग पूरे देश में धधक रही है। इस वारदात के बाद भी हुक्मरानो के द्वारा तमाम दावे किये गए। इसके बावजूद उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक और गैंग रेप पीड़िता को जिन्दा जलाने की हुई वारदात से साफ साबित हो रहा है कि यूपी में योगी राज अब जगलराज में  बदल चुका। हद तो यह है न जाने ऐसी ही कितनी वारदातों से सूबा कराह रहा है बावजूद सरकार का  दम्भ देखिये अपराधों और खासकर महिला अपराधों में नकेल लग चुकी है।